सदर: लंका पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 2 चोरों को दबोचा, बरामद हुए 2 लाख रुपये नकद व लाखों के जेवर
Sadar, Varanasi | Jun 28, 2026 वाराणसी। थाना लंका पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो लाख रुपये नकद के साथ सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी चोरी का माल आपस में बांटकर शहर छोड़ने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही दबोच लिया।