बिलासपुर: थाना कैमरी क्षेत्र के स्वार खुर्द में ट्रेन की चपेट में आकर 70 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत
बुधवार को सुबह 11 बजे जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार थाना केमरी क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर रहसेना निवासी कल्याण सिंह की मंगलवार को दोपहर 3 बजे के आसपास स्वार खुर्द में ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। बुधवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।