लावालौंग: टिटही भरगाँव से ₹16 लाख की अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, घर में छिपाई थी सवा तीन किलो अफीम
जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चतरा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। कुन्दा थाना क्षेत्र के टिटही भरगाँव में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध गीला अफीम बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है, जो अपने घर से ही नशे का अवैध व्यापार संचालित कर रहा था। एसपी अनिमेश नैथानी ने बुधवार को