झुंझुनू: झुंझुनूं विधानसभा में कुल 14 प्रत्याशियों ने 21 नामांकन पत्र किए दाखिल, आखिरी दिन 7 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 14 नामांकन
झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव के नामांकन के अंतिम दिन 7 प्रत्याशियों ने 12 नामांकन पत्र दाखिल किए। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे रिटर्निंग अधिकारी हवाई सिंह यादव ने बताया कि आज नामाकंन का आखिरी दिन था। 14 प्रत्याशियां के द्वारा 21 नामाकंन प्रस्तुत किए है। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को की जाएगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर को होगी।