झुंझुनू: निर्वाचन अधिकारी के आदेश की पालना करते हुए नगर परिषद की टीम ने शहर से उतारे पोस्टर
शुक्रवार दोपहर को करीब 3:00 बजे के आसपास झुंझुनू जिला निर्वाचन अधिकारी राम अवतार मीणा के निर्देश अनुसार शहर से पोस्टर उतारे गये है, नगर परिषद टीम ने शहर से पोस्टर उतारते हुए बताया कि झुंझुनू विधानसभा के 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं, जिसको लेकर आदर्श आचार संहिता भी झुंझुनू विधानसभा में लगी हुई है, और उसी की पालना में शहर से पोस्टर उतारे गए हैं ।