कुरावली: कुरावली क्षेत्र में महिला और उसके बच्चों को परिवार के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाला, वीडियो हुआ वायरल
थाना क्षेत्र के मोहल्ला गोयान में साधना पति शिवशंकर के साथ उनके ही परिवार के लोगों ने पहले मारपीट ओर उसके बाद महिला ओर उसके बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं महिला ने मामले सोमवार को एसपी से शिकायत करते हुए दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।