लखीसराय: जिला स्थापना दिवस पर कृमला पार्क में डीएम ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
लखीसराय। 33वें जिला स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के नया बाजार स्थित कृमला पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार की पूर्वाहन 7:15 बजे आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, एडीएम नीरज कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी तथा नगर सभापति अरविंद पासवान ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।