जोल: सीएम के दौरे को लेकर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने जोल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
28 जनवरी को सीएम के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे को लेकर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने जोल में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सुदर्शन सिंह बबलू ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजोआ लड़ोली में जनसभा को सम्बोधित करेंगे व विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे।