जोल: चिंतपूर्णी में ₹25 करोड़ की पेयजल तथा सीवरेज योजनाओं का 1 माह में होगा लोकार्पण : उपमुख्यमंत्री
प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प है। चिंतपूर्णी धाम में 1 माह में ₹25 करोड़ की पेयजल व सीवरेज योजना का लोकार्पण किया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नंदपुर में मंदिर न्यास द्वारा ₹60 लाख की लागत से निर्मित कैफे क्रॉस रोड़ के विधिवत उद्धघाटन करने के उपरांत दी। उन्होंने कहा कि दर्शन सेवा योजना के तहत प्रदेश सरकार 100 नए बस रूट शुरू करेगी।