जोल: चुआर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के तहत चुआर गांव में सोमवार को अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी संजीव कुमार ने रामभक्तों को अयोध्या में भव्य राम मंदिर पर बधाई देते हुए कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद राम मंदिर का सपना साकार हुआ है।