जोल: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने आईटीआई भवन नैहरियां का किया निरीक्षण
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर नैहरियां में निर्मित आईटीआई भवन का निरीक्षण किया। सुदर्शन बबलू ने कहा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। वहीं पंजोआ लड़ोली में सरकार गांव की और कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनने के साथ जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।