जोल: चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर की मंत्रणा
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू मंगलवार को चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ हेलीकाप्टर से शिमला रवाना हुए इस दौरान सुदर्शन बबलू ने जनवरी माह में मुख्यमंत्री के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के दौरे और विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सुदर्शन बबलू को आश्वासन दिया की चिंतपूर्णी क्षेत्र के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं आएगी।