मधेपुरा: सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करना महिला को पड़ा भारी, हुई गिरफ़्तार
मधेपुरा में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो बनाना एक महिला को महंगा पड़ गया। भोजपुरी गाने पर देशी हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ललिता देवी को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान वीडियो में इस्तेमाल किया गया देशी मास्केट भी बरामद किया गया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर महिला को न्यायिक हिरासत में लिया।