सदर: करोड़ों की हेरोइन के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, एएनटीएफ नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही
Sadar, Lucknow | May 9, 2026 ए0एन0टी0एफ0 थाना सहारनपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक सक्रिय तस्कर को हरियाणा के करनाल जनपद से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 454 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्कर के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया