बदायूं: आरिफपुर नवादा गांव में कुत्तों का आतंक, 2 साल के बालक पर कुत्तों ने किया हमला और घायल किया
Budaun, Budaun | Aug 22, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के आरिफपुर नवादा गांव के रहने वाले बिलाल का दो वर्षीय बालक शान घर के बाहर खेल रहा था। कि तभी शनिवार 4:00 बजे के आसपास चार-पांच कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया और उसे काट कर घायल कर दिया। बताया जाता है कि आरिफपुर नवादा गांव में कुत्तों का आतंक है। वह आए दिन किसी न किसी पर हमला करते रहते हैं।