कटनी ग्रामीण: कलेक्टर ने ग्राम कौडि़या के आदतन अपराधी को 3 माह तक पुलिस थाना में उपस्थित होने का निर्देश दिया
कटनी - कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष तिवारी ने ग्राम कौडि़या थाना स्लीमनाबाद निवासी दिनेश उर्फ दिन्नू पिता ओमकार बर्मन उम्र 26 वर्ष के विरूद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आगामी 3 माह की अवधि तक प्रतिमाह की 15 तारीख को पुलिस थाना स्लीमनाबाद में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।