लाडपुरा: उद्योग नगर इलाके के श्री राम नगर के निकट दायीं मुख्य नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, निगम गोताखोरों ने किया रेस्क्यू
Ladpura, Kota | Mar 13, 2025 शहर के उद्योग नगर इलाके के श्री राम कॉलोनी के निकट दायीं मुख्य नहर में गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी नगर निगम की रेस्कयू टीम ने शव को बाहर निकाला और उसे पुलिस के सुपुर्द किया। नगर निगम रेस्कयू टीम के विष्णुश्रंगी ने बताया कि नगर निगम रेस्कयू टीम 8 मार्च को थेगड़ा से नहर में कूदे युवक की तलाश कर रही थी एक अज्ञात युवक का शव नहर में मिल