ज्ञानपुर: भदोही में पशुओं के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत
जनपद भदोही में पशुओं में खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एफएमडी टीकाकरण अभियान का पांचवां चरण शुरू हो गया है। इस अभियान का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी वि/रा0 कुंवर वीरेन्द्र मौर्य और मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. दृगपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया।