ज्ञानपुर: सपा कार्यकर्ताओं ने भदोही में मनाया चौधरी चरण सिंह का 122वां जन्मदिन, बसवांपुर चौराहा पर आयोजित हुआ किसान दिवस
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का 122वां जन्मदिवस समाजवादी पार्टी द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव की अध्यक्षता में बसवांपुर चौराहा पर स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष किसान दिवस मनाया गया।