ज्ञानपुर: चकवा में भाजपा द्वारा आयोजित बीर बाल दिवस में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया संबोधित
बीर बाल दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में आरएसडी विद्यालय चकवा महावीर प्रांगण में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी रहे।संगोष्ठी में प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता कायम करने के लिए कई लोगों ने बलिदान दिया।