ज्ञानपुर: ज्ञानपुर के अछवर में धूमधाम से मनाया गया महाराजा बिजली पासी का जन्मदिन
अखिल भारतीय पासी समाज, भदोही द्वारा 22 दिसंबर को महाराजा बिजली पासी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाराजा बिजली पासी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनके जीवन एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप वियोगी ने किया।