बाढ़: बाढ़ के नदावां में बाहुबली अनंत सिंह के नेतृत्व में भव्य अंतरराष्ट्रीय महादंगल का आयोजन
Barh, Patna | Apr 3, 2026 अनंत सिंह के गांव बाढ़ के नदावां में बिहार केसरी विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर भव्य अंतरराष्ट्रीय महादंगल का आयोजन शुक्रवार लगभग 2 बजे किया गया। इस अवसर पर बड़े बड़े नामचीन पहलवान हिस्सा लेने पहुंचे। बता दें कि ईरान के हामिद और महाराष्ट्र के शिवा पहलवान के बीच जबरदस्त दंगल हुई, जिसमें शिवा पहलवान की जीत हुई। विधायक बाहुबली अनंत सिंह अखाड़े में रहे मौजूद।