जगाधरी: साढौरा क्षेत्र में 14 एकड़ में अवैध रूप से काटी जा रही दो कॉलोनियों को जिला योजनाकार अधिकारी ने मौके पर तुड़वाया
जिला योजना का अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर जिला उपायुक्त के आदेश के ऊपर इन दोनों कॉलोनी को तुडवाया गया है। जो कि अवैध रूप से विकसित करी जा रही थी 14 एकड़ में बनी यह दो कालोनियां बिल्डर के द्वारा काटी जा रही थी एक 11 तो दूसरी तीन एकड़ में बनाई जा रही थी।