जगाधरी: जगाधरी-बिलासपुर रोड पर दो गाड़ियाँ टकराईं, भारी नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
हादसा उस समय हुआ जब थार गाड़ी के आगे एक मोटरसाइकिल सवार आ गया तो उसने अचानक से ब्रेक लगा दी। पीछे आ रही गाड़ी एकदम से उसके अंदर टकरा गई जिससे गाड़ी का भारी नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही इसमें किसी की जान माल का नुकसान तो नहीं हुआ मगर दोनों वाहान क्षतिग्रस्त जरूर हुए हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुटी।