कोल: भीमपुर में बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति पर विवाद, पुलिस और भीड़ के बीच झड़प, पथराव और आगजनी हुई
Koil, Aligarh | Jan 28, 2025 थाना रोरावर इलाके के भीमपुर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर हटाने और लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा को हटाने का प्रयास किया।जिसके बाद पुलिस और भीड़ के बीच झड़प हो गई और इस दौरान जमकर पथराव किया गया। तथा आगजनी करते हुए आधा दर्जन दो पहिया वाहनों को जलाकर कर राख कर दिया गया।