पाटन: ककरेटा मोड नाहन देवी के पास लोडिंग वाहन ने 3 लोगों को मारी टक्कर, कटंगी पुलिस ने मामला दर्ज किया
कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने रविवार शाम 6:00 बजे बताया कि ककरेटा मोड नाहन देवी पर वाहन का इंतजार कर रहे तीन लोगों को लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी मामले की शिकायत कटंगी थाने में दर्ज कराई है बताया जाता है कि आबदा बेगम,अब्दुल रहमान और शहाबुद्दीन को लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वे घायल हो गए कटंगी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।