बीकानेर: मुरलीधर व्यास कॉलोनी में चोरी, सूने मकान से लाखों के जेवरात और नकदी हुई चोरी
बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र स्थित मुरलीधर व्यास कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार डी-764, मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी धर्मेश कुमार ओझा पुत्र ओमप्रकाश ओझा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया