पड़वा: गायत्री परिवार ने निकाली रैली, व्यसन से दूर रहने का दिया संदेश
Padwa, Palamu | Jun 1, 2026 अखिल विश्व गायत्री परिवार शक्ति कुंज हरिद्वार द्वारा संचालित युग निर्माण योजना के तहत देशव्यापी नशा मुक्ति अभियान के क्रम में प्रखंड क्षेत्र के लोहा गांव में जागरूकता रैली निकाली गई अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना था तथा स्वास्थ्य एवं संस्कारवान समाज का निर्माण करना है