बीना: बीना थाना क्षेत्र: किशोरी से देह व्यापार व दुष्कर्म मामले में विशेष न्यायालय ने आरोपियों को सुनाई सजा
Bina, Sagar | Jun 11, 2025 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत किशोरी के साथ नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार कराने एवं कमरा बंद कर किशोरी के साथ दुष्कर्म कराने के मामले में संजय जैन विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट की अदालत ने महिला समेत तीन आरोपियों को 14 -14 वर्ष की कारावास की सजा सुनते हुए सात सात हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है।