गंगरार: विधायक की प्रेरणा से गौशाला में गौ सेवा, हरा चारा खिलाया गया
गंगरार। पवन सुत गोपाल गौशाला में क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ की प्रेरणा से भाजपा नेता रायसिंह चौहान ने गौ माता को हरी घास व बाटा खिलाकर गौ सेवा की। मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी में गौ माता को राहत देने के लिए यह सेवा की गई। गौशाला पदाधिकारियों ने चौहान का उपरना ओढ कर स्वागत किया।