परिहार: रामनैका राइस मिल के पास 270 लीटर शराब व तीन चोरी की बाइक बरामद
परिहार थाना पुलिस ने रामनैका राइस मिल के समीप छापेमारी कर 270 लीटर शराब एवं तीन चोरी की मोटरसाइकिल के साथ बथनाहा थाना क्षेत्र के तिरकौलिया निवासी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब और तीनों बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। चोरी की मोटरसाइकिलों के संबंध में सत्यापन करा