आज दिनांक 27.06.2026 को पुलिस अधीक्षक महोबा @shashsinghips द्वारा थाना कबरई पर आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता से सुना गया एवं उनके त्वरित, निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🔸पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देशित किया गया कि प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। साथ ही राजस्व से संबंधित प्रकरणों में समन्वय स्थापित करते हुए मौके पर जाकर जांच कर न्यायोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
🔸जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं जवाबदेह पुलिसिंग को सुदृढ़ किया जा रहा है।
#UPPolice #MahobaPolice #Jansunwai
Mahoba, Uttar Pradesh | Jun 27, 2026