धौलपुर: धौलपुर नगर परिषद में प्रशासनिक कार्रवाई, कार्यवाहक आयुक्त गुमान सिंह सैनी को किया गया निलंबित
नगर परिषद धौलपुर से जुड़े एक प्रकरण में स्थानीय निकाय विभाग ने कार्यवाहक आयुक्त एवं अधिशाषी अभियंता गुमान सिंह सैनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक द्वारा जारी आदेश के अनुसार गुमान सिंह सैनी के विरुद्ध नगर परिषद धौलपुर से संबंधित मामले में अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित है। इसी के चलते राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियं