टिब्बी: टिब्बी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस
कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नर्सिंग स्टाफ द्वारा केक काटकर और नाइटिंगेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।