नवाबगंज: देवा रेंज में नए वन भवन का उद्घाटन डीएफओ ने किया, वन कर्मियों को मिली बेहतर आवासीय सुविधा
देवा रेंज में श्रेणी-2 के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन शुक्रवार करीब 2 बजे प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी मयंक सिंह और एसडीओ अवधेश कुमार वर्मा सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की सराहना की।