केशोरायपाटन: दीपावली पर गोवर्धन पूजन, घर-घर खुशहाली की कामना
दीपावली के दूसरे दिन पूरे क्षेत्र में गोवर्धन पूजन का उत्साह भरा आयोजन हुआ। घर-घर गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर पूजा हुई और अन्नकूट का भोग लगाया गया। परिवारों ने परिक्रमा कर सुख-समृद्धि व अच्छी फसल की कामना की। मंदिरों में भी विशेष कार्यक्रम और अन्नकूट प्रसादी आयोजित हुई।