उज्जैन शहर: जयसिंहपुर क्षेत्र मे होटल में निगम अधिकारी के साथ मारपीट के बाद निगम की कार्रवाई,होटल कीया सील, बनी विवाद कि स्थिति
उज्जैन। जयसिंहपुरा स्थित पीतांबरा होटल में फायर सेफ्टी जांच के दौरान नगर निगम के फायर अधिकारी से कथित हाथापाई के बाद प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम और पुलिस की मौजूदगी में होटल के सभी कमरों व मुख्य द्वार को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया। अधिकारियों ने समझाइश के बाद मुख्य द्वार खुलवाकर अंदर मौजूद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला तथा परिजनों को