मंझनपुर: बहादुरपुर में दबंगई पर पुलिस का शिकंजा, घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मंझनपुर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। 27 दिसंबर 2025 को साहिदा बेगम पत्नी मोहर अली निवासी बहादुरपुर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अजमेरी और आजाद ने मिलकर घर में घुसकर मारपीट की है।