अलवर: अलवर में खेत में तेंदुए के हमले से 3 ग्रामीण घायल, पीपल के पेड़ पर चढ़ा, रेस्क्यू जारी
Alwar, Alwar | Jun 21, 2026 अलवर जिले के कठूमर क्षेत्र के बल्लूपुरा गांव में रविवार सुबह खेत में तेंदुए ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में निहाल यादव (45), जयराम सैनी (40) और बबली यादव (39) घायल हुए। सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, एक की गंभीर हालत देखते हुए रेफर किया गया।