Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

पुलिस को मिली सफलता वांछित अजय रस्तोगी गिरफ्तार श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति महोदय के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक सिटी रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत सितारगंज पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए- *जान से मारने की नीयत से फायर कर पीड़िता की हत्या का प्रयास करने वाले वांछित अभियुक्त अजय रस्तोगी को गिरफ्तार किया गया।* *अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा व खोका कारतूस बरामद* ▶️ अभियुक्त अजय रस्तोगी पुत्र महेंद्र रस्तोगी निवासी शांति विहार, सिंह कॉलोनी, रुद्रपुर उम्र 42 वर्ष पीड़िता पर पत्नी के रूप में अपने साथ रहने का लगातार दबाव बना रहा था। पीड़िता द्वारा साथ रहने से स्पष्ट इंकार किए जाने पर अभियुक्त उससे रंजिश रखने लगा तथा उसे लगातार जान से मारने की धमकियां देने लगा। दिनांक 12.06.2026 को जब पीड़िता अपनी माता के साथ बाजार से घर लौट रही थी, तभी अभियुक्त मोटरसाइकिल से पीछे से आया, उन्हें रोककर गाली-गलौज की तथा जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। फायर की गई गोली पीड़िता के सीने को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गई। उक्त घटना के संबंध में पीड़िता की माता की तहरीर के आधार पर कोतवाली सितारगंज में मुकदमा अपराध संख्या 270/26, धारा 109(1), 351(3) एवं 352 बीएनएस बनाम अजय रस्तोगी पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 जगदीश तिवारी को सौंपी गई। घटना के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार सुरागरसी एवं संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को सूखी नदी पुल, शक्तिफार्म क्षेत्र से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा व खोका कारतूस को बरामद किया गया! अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक- श्री सुंदरम शर्मा एसआई जगदीश चंद्र तिवारी , चौकी इंचार्ज शक्तिफ़ार्म (विवेचक) एचसी हरीश चंद्र कo प्रेम कनवाल कo भूपाल सिंह

MORE NEWS