कुरावली: कुरावली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने 43 शिकायतें सुनीं
सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में एस डी एम शिव नरेश प्रभारी तहसीलदार अखिल कुमार गोयल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 43 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।अधिकारियों ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों को शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।