हुज़ूर: वर्चस्व की लड़ाई: बदमाशों ने युवक का अपहरण कर निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा
Huzur, Bhopal | Apr 29, 2026 भोपाल में वर्चस्व की लड़ाई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर उसे निर्वस्त्र कर बेल्ट, लात-घूसों से बेरहमी से पीटा। पीड़ित रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन आरोपी लगातार मारपीट करते रहे। आरोप है कि बदमाशों ने उसके मुंह पर पेशाब किया,दहशत फैलाने के लिए घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया|