कालपी: मझवार गांव में रास्ते को लेकर विवाद, छत से बरसे ईंट-पत्थर, घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Jun 12, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र के मझवार में गुरुवार देर रात 11 बजे रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक महिला की मौत हो गई। आरोप है कि सड़क पर मौरम फैलाई गई थी और पैर हटाने को कहने पर शुरू हुए विवाद के दौरान दूसरे पक्ष ने छत से ईंट-पत्थर फेंके, जिससे कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल शशिप्रभा (30) को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।