पाटन: ग्राम पिपरिया में मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने पाया काबू
पाटन के ग्राम पिपरिया में सोमवार सुबह लगभग 9:00 बजे मल्लाह परिवार के एक मकान में आग लग गई। जिससे उसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।बताया जाता है कि अज्ञात कारण के चलते मकान में आग लगी और धीरे-धीरे उसने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की टीम ने मिलकर आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में हजारों का नुकसान बताया जा रहा है।