कोईलवर: आर्म्स एक्ट में फरार एक अभियुक्त को चकिया गांव से पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर कोईलवर थाने की पुलिस ने आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी बृजनंदन राय के पुत्र धर्मेंद्र राय को पुलिस ने दिन के 3:30 के करीब डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार का अपराधिक इतिहास भी है।