कोईलवर: खनगांव में पीएम मोदी के 'मन की बात' को सामूहिक रूप से सुना गया, संविधान और गणतंत्र दिवस पर की चर्चा
कोईलवर प्रखंड के खनगांव में रविवार को बूथ संख्या 192 पर काफी संख्या में एकत्रित होकर लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना। बता दे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए लोगों को संबोधित किया। आमतौर पर यह कार्यक्रम महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है। लेकिन गणतंत्र दिवस की वजह से आज किया गया।