कोईलवर: कायमनगर बाजार स्थित सड़क के किनारे भगत सिंह की प्रतिमा के समीप लगा कचरे का अंबार, ग्रामीणों में आक्रोश
कोईलवर प्रखंड के कायमनगर बाजार स्थित सड़क के किनारे भगत सिंह की प्रतिमा के समीप लगा कचरा का अंबार ग्रामीणों ने बताया की लिखित शिकायत के बाद भी सरकार नहीं दे रही है ध्यान। इस संबंध में कायमनगर गांव निवासी धर्मात्मा शर्मा ने बताया कि प्रतिमा के अगल-बगल सब्जी का सड़ा गला कचरा फेंका जाता है और मछली का ट्रक यहीं पर खाली किया जाता है।