राजमहल: उधवा चौक के पास ट्रैक्टर की टक्कर से छह वर्षीय बच्चा घायल
राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उधवा चौक के निकट गुरुवार को ट्रैक्टर के धक्का से एक छह वर्षीय बच्चा घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर उधवा चौक से दरगाहडांगा गांव की ओर जा रहा था। इस बीच नसीम आम बगान के पास ट्रैक्टर पार होने के दौरान एक छह वर्षीय बच्चा को ट्रैक्टर की ट्राली से धक्का लग गया। जिससे बच्चा घायल होकर सड़क पर गिर गया।