सरधना: ई-रजिस्ट्री के विरोध में चल रही हड़ताल और धरना चौदवे दिन भी जारी, विधायक अतुल प्रधान ने किया आंदोलनकारियों का समर्थन
सरधना तहसील परिसर स्थित उप निबंधक कार्यालय में प्रस्तावित रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों का आंदोलन मंगलवार को 14वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों द्वारा कार्यालय पर की गई तालाबंदी के कारण सभी प्रकार के पंजीकरण कार्य पूरी तरह ठप रहे, जिससे आम नागरिकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।