कटिहार: कुरेठा पंचायत के पिंडा गांव में जमीनी विवाद में गोलीबारी, एक की मौत, एक घायल
शनिवार की दोपहर 2 बजे दो व्यक्ति को परिजन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी था। मृतक बैजनाथ उरांव और घायल जमुना उरांव के परिजन ने बताया कि जमीन को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। इस विवाद में दूसरे पक्ष की ओर से गोली चलाई गई। जहां गोली लगने से एक की मौत हो गई और एक घायल है।